Type Here to Get Search Results !

पंजाब के स्कूलों के समय में बदलाव, जानिए अब क्या हैं Timing


पंजाब डेस्कः पंजाब सरकार ने मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय बदलाव किया है। 1 अक्टूबर यानि आज से स्कूल नए समय अनुसार खुले, जो अक्टूबर माह तक ही लागू रहेगा और मौसम के अनुसार बाद में समय में फेरबदल किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, 1 अक्टूबर से राज्य के सभी प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक खुलेंगे। इसी तरह, मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक चलेंगे। इसके बाद, 1 नवंबर से स्कूलों का समय फिर से बदल जाएगा। इस समय से सभी प्राथमिक स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक, जबकि मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक खुले रहेंगे। यह नया समय 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगा।


 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.