Type Here to Get Search Results !

‘युद्ध नशों विरुद्ध”’: 213वें दिन, पंजाब पुलिस ने 5.3 किलोग्राम हेरोइन सहित 71 नशा तस्करों को किया काबू


चंडीगढ़:मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य में नशों के उन्मूलन के लिए शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को लगातार 213वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 300 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके दौरान राज्यभर में 48 एफ आई आर दर्ज करके 71 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही, 213 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 31,441 हो गई है।

इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 5.38 किलोग्राम हेरोइन, 1.3 किलोग्राम अफीम, 5 किलो भुकी, 465 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1,480 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने का निर्देश दिया है। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया है।

इस ऑपरेशन के दौरान 62 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों की 120 से अधिक टीमों ने राज्यभर में 300 छापे मारे। पूरे दिन चलने वाले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 318 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

राज्य सरकार ने नशा उन्मूलन के लिए त्रिपक्षीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी -एडिक्शन और प्रीवेंशन (ई डी पी)—को लागू किया है और पंजाब पुलिस ने ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से के तहत आज 24 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राज़ी किया।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.