Type Here to Get Search Results !

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 223वें दिन पंजाब पुलिस ने 2.2 किलो हेरोइन सहित 75 नशा तस्करों को किया काबू


चंडीगढ़:राज्य में नशों के पूर्ण खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर आयोजित “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम के 223वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 374 स्थानों पर छापामारी की। इसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में 50 एफआईआर दर्ज की गईं और 75 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इससे अब 223 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 32,538 हो गई है।

इन छापों के दौरान गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 2.2 किलो हेरोइन, 215 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 7,550 रुपये नगद बरामद किए गए।

यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपीज को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की गई है।

इस ऑपरेशन के दौरान 72 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों और 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 374 स्थानों पर छापामारी की। इसके अलावा, दिन भर इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 409 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – इन्फोर्समेंट (प्रवर्तन), डी-एडिक्शन (नशा मुक्ति) और प्रिवेंशन (रोकथाम) – ई डी पी लागू की है। पंजाब पुलिस ने इसी रणनीति के तहत आज 29 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास इलाज के लिए तैयार किया


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.