Type Here to Get Search Results !

‘युद्ध नशों विरुद्ध’: 222वें दिन पंजाब पुलिस ने 17.7 किलो हेरोइन और 15 लाख रुपये की ड्रग मनी समेत 77 नशा तस्कर किए गिरफ्तार


चंडीगढ़:मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, राज्य से नशों का सफाया करने के लिए चलाई जा रही बड़ी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के 222वें दिन भी पंजाब पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रही। आज राज्यभर में 290 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसके दौरान 59 एफआईआर दर्ज कर 77 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार, अब तक 222 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 32,432 हो गई है।

इन छापेमार कार्रवाइयों के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 17.7 किलो हेरोइन, 501 ग्राम अफीम, 26,983 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 15.09 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। नशों के खिलाफ इस जंग की निगरानी के लिए राज्य सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

इस अभियान के दौरान 62 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की 120 से अधिक टीमें राज्यभर में 290 छापे मारे हैं । दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने 311 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

राज्य सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति — एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ई डी पी) — लागू की गई है। ‘डी-एडिक्शन’ के अंतर्गत, पंजाब पुलिस ने आज 27 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया है।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.