Type Here to Get Search Results !

Punjab Breaking News : हमारा उद्देश्य योजनाबद्ध विकास को बढ़ावा देना : मान

Punjab Breaking News , चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार ने योजनाबद्ध और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में पहले ही एक नई और प्रगतिशील लैंड पूलिंग नीति पेश की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों सहित सभी हितधारकों की राय ली जाएगी और इसे ध्यान में रखा जाएगा। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि यह लोगों की सरकार है और सरकार द्वारा हर निर्णय जनता से सलाह-मशविरा करके ही लिया जाता है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान परिवार सहित गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे जहां उन्होंने प्रदेश में शांति, प्रगति और खुशहाली के लिए अरदास की।

कांग्रेस ने अपने शासनकाल में गैंगस्टर्स का समर्थन किया

एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बीते समय में कांग्रेस के नेता गैंगस्टरों का समर्थन करते रहे हैं, जिससे असामाजिक तत्वों को प्रोत्साहन मिलता रहा। उन्होंने कहा कि अब उन कांग्रेस नेताओं के परिवारों को इन गुंडा तत्वों की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं को अतीत में किए गए कार्यों के परिणामों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश की खुशहाली की अरदास की

मुख्यमंत्री ने यह भी अरदास की कि प्रदेश में शांति और भाईचारे की भावना दिन-प्रतिदिन मजबूत हो और पंजाब हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे पंजाब के लोगों की सेवा करने और अभूतपूर्व विकास व प्रगति के नए युग की शुरूआत करने का अवसर मिलने पर खुद को भाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार लोगों की सेवा के लिए महान सिख गुरुओं की शिक्षाओं पर चल रही है और प्रदेश के विकास की गति को और तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.