Type Here to Get Search Results !

Chandigarh Crime News : 13.9 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर चढ़े हत्थे

Chandigarh Crime News, चंडीगढ़ : पंजाब को नशे से पूरी तरह निजात दिलाने के लिए प्रदेश पुलिस का छापेमारी अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत प्रदेश पुलिस ने अभियान के 154वें दिन प्रदेश भर में 481 स्थानों पर छापेमारी की, जिससे राज्य भर में 80 एफआईआर दर्ज करने के बाद 107 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस छापेमारी के नतीजे के तौर पर पकड़े गए नशा तस्करों के कब्जे में से 13.9 किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफीम और 34,820 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि 87 गजटिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1300 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की और दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान 511 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।

पंजाब पुलिस अपना रही तीन आयामी रणनीति

विशेष डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में से नशों के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति – इनफोरसमेंट, डी-अडिकशन और प्रीवेंशन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के तौर पर 68 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राजी किया है।

असमाजिक तत्वों के खिलाफ पंजाब पुलिस का अभियान शुरू

सीमावर्ती राज्य होने के चलते पंजाब हमेशा ही असमाजिक तत्वों के निशाने पर रहता है। ये असमाजिक तत्व हमेशा ही प्रदेश की खांति और कानून व्यवस्था में खलल डालने के लिए मौके की तलाश में रहते हैं। आने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी किसी तरह की सुरक्षा चूक से बचने के लिए पंजाब पुलिस ने सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देश और डीजीपी गौरव यादव के आदेश पर विशेष सुरक्षा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की है। जोकि स्वतंत्रता दिवस समारोह यानि आगामी 15 अगस्त तक जारी रहेगी।

इस तरह अभियान को अंजाम देगी पुलिस

डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देश अनुसार सभी सीपी/ एसएसपी को अपने-अपने जिलों में सुरक्षा उपायों में विस्तार करने, गश्त बढ़ाने और रात के अभ्यान को और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंधी विवरण देते हुए विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि इन दो सप्ताह में में सीपी/ एसएसपी नियमित तौर पर अलग-अलग कार्रवाई करेंगे जिसमें आतंकवाद / 

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.