Type Here to Get Search Results !

Chandigarh Crime News : 1.6 किलो हेरोइन, 8.09 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद


Chandigarh Crime News , चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने प्रदेश से नशा पूरी तरह खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान प्रदेश भर में करीब 400 जगह छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ और ड्रग मनी हाथ लगी।

इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देश पर राज्य में से नशों के मुकम्मल खात्मे के लिए जारी जंग युद्ध नशों विरुद्ध के 145वें दिन पंजाब पुलिस ने 400 स्थानों पर छापेमारी की और राज्य भर में 60 एफआईआर दर्ज करने के उपरांत 85 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ 145 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 23,237 हो गई है। बताने योग्य है कि इस छापेमारी स्वरूप नशा तस्करों के कब्जे में से 1.6 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम, 8.09 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है।

सभी जिलों में एक साथ की गई छापेमारी

यह आपरेशन डायरेक्टर जनरल आॅफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय चलाया गया। जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा गया है। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का भी गठन किया है।

180 से ज्यादा टीमों ने की छापेमारी

स्पेशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 80 गजटिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1200 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 431 शक्की व्यक्तियों की जांच भी की है। स्पेशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में से नशों के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति-इनफोरसमेंट, डी-एडिकशन और प्रीवेन्शन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने डी-एडिकशन के हिस्से के तौर पर आज 64 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए राजी किया है।

 



Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.