Type Here to Get Search Results !

Chandigarh Crime News : 1.7 किलोग्राम हेरोइन, 14 किलोग्राम अफीम बरामद


Chandigarh Crime News , चंडीगढ़ : पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए चलाए गए अभियान के तहत प्रदेश पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस की टीमें हर रोज प्रदेश के सभी जिलों में विशेष प्लानिंग के तहत छापेमारी करते हुए इन अपराधियों को गिरफ्तार कर रहीं हैं और उनसे नशे की खेप बरामद कर रही हैं।

इसी अभियान के चलते पुलिस ने छापेमारी करते हुए 1.7 किलोग्राम हेरोइन, 14.6 किलोग्राम अफीम और 57,480 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही एक ही दिन में कुल 119 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक मार्च से शुरू हुए अभियान के तहत पंजाब पुलिस अभी तक कुल 103 दिनों में 17,137 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है।

डीजीपी की निगरानी में चलाया जा रहा आॅपरेशन

यह आॅपरेशन पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देश पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया है।

200 से अधिक पुलिस टीमों ने लिया हिस्सा

विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था, अर्पित शुक्ला ने बताया कि 89 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 465 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में 93 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आॅपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 489 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की है। विशेष डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य से नशे के उन्मूलन के लिए तीन-आयामी रणनीति – प्रवर्तन, डी-एडिक्शन और रोकथाम (ई डी पी) – लागू की है और पंजाब पुलिस ने ‘डी-एडिक्शन’ घटक के तहत आज 38 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया है।

#ChandigarhCrimeNews #HeroinSeizure #AfghanOpium #DrugBust #NarcoticsControl #ChandigarhDaily #CrimeReport #LawEnforcement #DrugAwareness #DrugAbusePrevention #AddictionAwareness #JusticeForAll #CrisisInSociety #PublicSafety #IllegalDrugs #DrugDealers #ChandigarhWatch #SafetyFirst #CommunityAwareness
 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.