Type Here to Get Search Results !

Punjab Breaking News : पंजाब में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 4 की मौत


Punjab Breaking News , मुक्तसर : पंजाब के मुक्तसर में हुए एक दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर है। वहीं करीब 20 मजदूर मलबे के नीचे दबे हुए हैं। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। दरअसल यह हादसा मुक्तसर में गुरुवार देर रात को पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से हुआ। यह फैक्टरी जिले के गांव सिंघेवाला गांव में लगी हुई है।

यहां पर बड़े स्तर पर आतिशबाजी के लिए पटाखे बनाए जाते हैं। इसके चलते फैक्टरी में काफी ज्यादा मात्रा में विस्फोटक रखा हुआ था। इस संबंधी जानकारी देते हुए लंबी के डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि 4 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल मलबे के नीचे दबे मजदूरों को निकालने का काम चल रहा है। बचाव एवं राहत कार्य जारी हैं। घायलों को बठिंडा एम्स में भेजा गया है। फैक्ट्री में कुल 40 लोग काम करते थे।

रात 1.30 बजे हुई घटना

घटना सिंघेवाला गांव में रात 1.30 बजे हुई। यहां काम करने वाले वर्कर अरुण के अनुसार रात को वह सो रहे थे, तो सभी शोर मचा की फैक्ट्री में आग लग गई है। संभल पाते, उससे पहले ही धमाका हो गया। 15 वर्कर निकल आए, जबकि 25 के करीब वर्कर दब गए। रात का समय होने के कारण बचाव कार्य शुरू होने में थोड़ी देरी हुई। बताया जा रहा है कि धमाका इतना ज्यादा था कि आसपास रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए। पहले तो सभी को लगा की कोई आतंकी घटना हुई है लेकिन जब पता चला की गांव के पास बनी फैक्टरी में धमाका हुआ है तो गांववासी मदद के लिए दौड़े। लेकिन सीमित साधन व अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य तेजी से नहीं हो सके।

#PunjabBreakingNews  #धमाका  #BreakingNews #PunjabNews #SafetyFirst #FactoryExplosion  #घटनापीड़ित #FireworkFactory #TragicIncident #ShockingNews #EmergencyResponse #IndiaNews #SafetyAwareness #NewsAlert #CommunitySupport #InvestigatingTheCause
 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.