Type Here to Get Search Results !

Amritsar Crime News : अमृतसर में हथियारों और हेरोइन सहित तीन तस्कर पकड़े


Amritsar Crime News , अमृतसर : प्रदेश में चल रहे नशा व अपराध के खिलाफ अभियान के तहत एक बार फिर से अमृतसर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक ऐसे नशा व हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसका संचालन विदेश से हो रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के तीन सदस्यों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों से अत्याधुनिक पिस्तौल भी पुलिस ने बरामद की है। यह जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ( एएनटीएफ) बार्डर रेंज अमृतसर ने सरहद पार तस्करी में शामिल तीन नशा तस्करों को काबू करके उनके कब्जे में से 521 ग्राम हेरोइन, सात मैगजीन, 55 जिंदा कारतूस सहित चार अत्याधुनिक .30 बोर पीऐक्स- 5 स्टौर्म पिस्तौल बरामद किए हैं।

ये है गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान

डीजीपी ने बताया कि गिरफ़्तार किए व्यक्तियों की पहचान गुरदासपुर के गांव बद्दोवाल के मनिंदरजीत सिंह (26), गुरदासपुर के धरमकोट रंधावा के पीटर (22) और लवजीत सिंह उर्फ राजा (21) के तौर पर हुई है। हेरोइन और हथियार बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने आरोपियों के दो बाइक भी जब्त कर लिए हैं, जिनका प्रयोग वह खेप पहुंचाने के लिए करते थे। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि गिरफ़्तार किये गए आरोपी यूरोप और पाकिस्तान आधारित नशा तस्करों के संपर्क में थे और ड्रोन के द्वारा सरहद पार नशों और हथियारों की खेप प्राप्त कर रहे थे।

इस मामले में और भी गिरफ्तारियों की संभावना

उन्होंने कहा कि एएनटीएफ इस पूरे नेटवर्क के खात्मे के लिए अगले-पिछले संबंधों संबंधों की सक्रियता से जांच कर रही है। डीजीपी ने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियां और बरामदगियां होने की संभावना है। आॅपरेशन के विवरण सांझा करते हुए एएनटीएफ के अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस ( एडीजीपी) नीलाभ किशोर ने कहा कि एएनटीएफ बॉर्डर रेंज अमृतसर की टीम को सरहद पार नशों और हथियारों की खेप हासिल करने में उक्त तीनों मुलजिमों की शमूलियत के बारे ठोस जानकारी मिली थी।

प्राप्त जानकारी पर तेजी के साथ कार्रवाई करते हुए एएनटीएफ बॉर्डर रेंज अमृतसर के सुपरिंटेंडेंट पुलिस (एसपी) गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीमों ने खुफिया आपरेशन चलाया और अमृतसर के अटारी रोड पर शंकर ढाबे के पास से दोषी व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर लिया।

#AmritsarCrimeNews #अमृतसर #हथियारों #हेरोइन #तस्कर #CrimeReport #PunjabPolice #Smuggling #DrugBust #Arrested #CommunitySafety #LawEnforcement #CrimeAwareness #StreetSafety #Security #LocalNews #TrendingNow #UrbanCrime #PublicSafety #CrimeFighters
 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.