Type Here to Get Search Results !

Amritsar Crime News : 10.2 किलोग्राम हेरोइन सहित 3 तस्कर पकड़े


Amritsar Crime News (आज समाज), अमृतसर : पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। हर रोज प्रदेश पुलिस नेश की बड़ी खेप के साथ नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर रही है। इसके साथ ही सबसे बड़ी हैरानी की बात है कि हर बड़े नशा तस्करी गिरोह के तार पाकिस्तान के साथ जुड़ रहे हैं। इसी अभियान के तहत सफलता हासिल करते हुए कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने अंतरराष्ट्रीय नारको तस्करी गिरोह के तीन गुर्गों को 10.2 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की पहचान आकाशदीप सिंह (22) और आकाश उर्फ मोटा (19), दोनों निवासी चीमा कलां, तरनतारन और संदीप सिंह (30), निवासी कोटली वसावां सिंह, तरनतारन के रूप में हुई है। हेरोइन की बरामदगी के अलावा, पुलिस टीमों ने उनकी दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं जिनका प्रयोग हेरोइन की डिलीवरी के लिए किया जा रहा था।

पिछले छह साल से पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थे 

डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी आकाशदीप सिंह और संदीप सिंह पिछले 6 सालों से पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तानी तस्कर सरहद पार हेरोइन की खेप पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे और इस खेप को आगे बेचने के लिए विभिन्न स्थानों पर डिलीवर किया जाता था। डीजीपी ने बताया कि इस नेटवर्क में अगले पिछले संबंधों का पता लगाने के लिये और जांच जारी है।

इस तहर गिरफ्त में आए आरोपी

इस आॅपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए, कमिश्नर आॅफ पुलिस अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि भरोसेमंद सूत्रों पर कार्रवाई करते हुए, डीसीपी डिटेक्टिव रविंदरपाल सिंह, एडीसीपी डिटेक्टिव जगबिंदर सिंह और एसीपी डिटेक्टिव हरमिंदर सिंह संधू की निगरानी में, और इंस्पेक्टर सीआईए स्टाफ-1 अमोलकदीप सिंह की अगुवाई में एक टीम ने आरोपी आकाशदीप सिंह और आकाश उर्फ मोटा को गुरुद्वारा बोहड़ी साहिब रोड से 1.01 किलोग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से की गई पूछताछ के आधार पर, पुलिस टीमों ने उनके साथी संदीप सिंह को झबाल रोड से 9.2 किलोग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल समेत पकड़

#lucknow super giants vs sunrisers hyderabad match scorecard #atharva taide #harsh dubey #digvesh rathi #brighton vs liverpool #vishal age #lsg बनाम srh #alex hales
 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.