Type Here to Get Search Results !

Punjab: बरनाला में केमिकल फैटक्टरी में गैस लीक, हरियाणा के व्यक्ति की मौत, तीन कर्मचारियों की हालत गंभीर


पंजाब के बरनाला में एक फैक्टरी में कैमिकल गैस का रिसाव होने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य कर्मियों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक कर्मचारी हरियाणा का रहने वाला था। पंजाब के बरनाला में एक फैक्टरी में केमिकल गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड में गैस रिसाव की घटना में फैक्टरी के एक कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर बताए जा रहे हैं। मृतक कर्मचारी हरियाणा का रहने वाला था। मृतक के शव को 10 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भी नहीं पहुंचाया गया और मृतक का शव शहर के एक निजी अस्पताल में रखा हुआ है। बरनाला के डीएसपी सतवीर सिंह ने घटना की पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे फतेहगढ़ छन्ना स्थित आईओएल यूनिट में गैस लीक हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि अनमोल चंपा निवासी हरियाणा की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि विकास शर्मा निवासी हिसार को वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसके अलावा युगम खन्ना और लवप्रीत सिंह को सीएमसी लुधियाना रेफर किया गया है। इस घटना के बाद धनौला थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच कर रही है। इस अवसर पर कारखाना निदेशक एवं कारखाना अधिकारी भी वहां पहुंच गए हैं और फैक्टरी की जांच की जा रही है।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.