Type Here to Get Search Results !

Big News : Hotel में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, Punjab Police ने छापा मारकर 2 लड़कियों के साथ 3 लड़कों को पकड़ा।


Abohar News : Abohar में बस स्टैंड के पीछे स्थित एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को इलाके में छापा मारा और दो महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया। सिटी वन थाना प्रभारी मनिंदर सिंह के अनुसार उन्हें काफी समय से होटल के बारे में शिकायतें मिल रही थीं। होटल संचालक अनैतिक गतिविधियों के लिए कमरे उपलब्ध करा रहे थे। यहां नाबालिग लड़के-लड़कियों के आने की भी खबरें हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ होटल पर छापा मारा। पुलिस ने होटल के सभी रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं।


गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। होटल संचालक से भी पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने अन्य होटल संचालकों को भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी होटल को अनैतिक गतिविधियों के लिए कमरे उपलब्ध नहीं कराने चाहिए। इसके अलावा, होटल में आने वाले सभी लोगों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाना चाहिए।


 #aboharnews #busstand #hotel #love #police #raid 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.