Type Here to Get Search Results !

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई, 4,000 रु. पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया


पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पटवारी अमनदीप सिंह, राजस्व हलका बोहा, तहसील बुढलाडा, जिला मानसा को 4,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी के विरुद्ध बोहा निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उसकी बहन ने वर्ष 2023 में 21 मरला जमीन खरीद कर उसका पंजीकरण करवा लिया था, लेकिन अभी तक म्यूटेशन पंजीकृत नहीं हुआ है। जब वह भूमि हस्तांतरण दर्ज करने के लिए उक्त पटवारी से मिला तो उसने भूमि हस्तांतरण दर्ज करने के बदले में उससे 4,000 रुपये की रिश्वत की मांग की, जिसे उसने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायत में लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच करने के बाद जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में उक्त आरोपी पटवारी को शिकायतकर्ता से 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में उक्त पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो रेंज पुलिस स्टेशन बठिंडा में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.