Type Here to Get Search Results !

Delhi : अरविंद केजरीवाल के चुनाव हारते ही सचिवालय सील, आला अधिकारियों को तुरंत पहुंचने का आदेश


दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार और भाजपा की जीत के बाद शीर्ष अधिकारी को तुरंत दिल्ली सचिवालय पहुंचने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों को सरकारी दस्तावेजों और डेटा की सुरक्षा करने को कहा गया है। आदेश में कहा गया है, 'सुरक्षा चिंताओं और अभिलेखों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, यह अनुरोध किया जाता है कि जीएडी की अनुमति के बिना कोई भी फाइल/दस्तावेज, कंप्यूटर और हार्डवेयर आदि दिल्ली सचिवालय से बाहर नहीं ले जाया जाना चाहिए।'

आदेश में आगे कहा गया है, "यह निर्देश दिया जाता है कि दिल्ली सचिवालय में स्थित विभागों/कार्यालयों के अंतर्गत संबंधित शाखा प्रभारियों को उनके अनुभागों/शाखाओं के अंतर्गत अभिलेखों, फाइलों, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक फाइलों आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।"

आदेश में कहा गया है, "यह आदेश सचिवालय कार्यालयों और मंत्रिपरिषद के कैंप कार्यालयों पर भी लागू होगा और दोनों कार्यालयों के प्रभारियों को भी इस आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से जारी किया जाता है।"


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.