Type Here to Get Search Results !

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ी: चुनाव से पहले केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज


हरियाणा के शाहबाद पुलिस स्टेशन में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि केजरीवाल ने अपने बयान के जरिए हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहबाद के वकील जगमोहन मनचंदा की शिकायत के आधार पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शाहबाद थाने में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज किया गया है। हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया था कि हरियाणा की भाजपा सरकार यमुना के पानी में जहर मिलाकर दिल्ली भेज रही है। वकील जगमोहन मनचंदा ने इस बयान को दलगत राजनीति करार देते हुए केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद शाहबाद थाने में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि यमुना नदी हरियाणा के लोगों और करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है और केजरीवाल के बयान से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि उच्च सार्वजनिक जिम्मेदारी वाले पद पर बैठे व्यक्ति की ओर से आने वाली ऐसी निराधार और अपमानजनक टिप्पणियां न केवल अंतर-राज्यीय सद्भाव को कमजोर करती हैं, बल्कि सरकारी संस्थाओं में जनता का विश्वास भी खत्म करती हैं।


 


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.