Type Here to Get Search Results !

खन्ना नगर परिषद चुनाव के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को जारी किया नोटिस


पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खन्ना नगर परिषद चुनाव के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ के मामले में पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका में मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई है, जिसके लिए मामले की अगली सुनवाई अब मार्च में होगी।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में यह याचिका कांग्रेस पार्षद सतनाम सिंह ने दायर की है। शिकायतकर्ता ने याचिका में कहा कि 21 दिसंबर को खन्ना नगर परिषद चुनाव के बाद जब वोटों की गिनती हो रही थी, तो ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई। इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

आरोप है कि आप प्रत्याशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह ईवीएम मशीन तोड़ दी, क्योंकि चार में से तीन राउंड की गिनती पूरी हो चुकी थी, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहा था। इसके बाद 23 दिसंबर को पुनः चुनाव हुए। जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार, जो याचिकाकर्ता है, पुनः जीत गया।

इसलिए अब सतनाम सिंह ने ईवीएम छेड़छाड़ मामले में दर्ज एफआईआर की सीबीआई जांच की मांग की है क्योंकि सरकार जानबूझकर इस मामले की जांच नहीं कर रही है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस याचिका पर 7 मार्च तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।



 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.