चंडीगढ़: पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग को कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के दौरान बच्चों की सुविधा के लिए स्कूलों के समय में बदलाव करने की सिफारिश की है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पंजाब राज्य बाल अधिकार सुरक्षा आयोग के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने बताया कि राज्य में इस समय कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के कारण स्कूली बच्चों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा अत्यधिक ठंड के कारण छोटे बच्चे स्कूल आने से कतराते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुविधा के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग को सिफारिश की गई है कि सरकारी और निजी स्कूलों के खुलने का समय 31 जनवरी तक सुबह 10 बजे तक बढ़ाया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दो दिनों में कोहरे के कारण स्कूल बस दुर्घटनाएं होने की घटनाएं सामने आई हैं। इसलिए किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आयोग द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

