Type Here to Get Search Results !

लुधियाना में खंभे से टकराने से युवक की मौत


लुधियाना में एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई, जिससे वह करीब 4-5 फीट दूर जा गिरा। सिर में चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मृतक की पहचान जवाहर नगर कैंप निवासी 25 वर्षीय सिरजन के रूप में हुई है। यह दुर्घटना मिड्डा चौक से कोचर मार्केट पुलिस स्टेशन जाते समय हुई। जानकारी के अनुसार मृतक सिरजन सिंह घर से मोटर साइकिल पर दवाई लेने के लिए निकला था। जब वह वापस लौट रहे थे तो कोचर मार्केट पुलिस स्टेशन के पास अचानक एक कार उनके पास से गुजरी और कार से बचने के प्रयास में उनकी मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई। बाइक खंभे से टकराने के कारण सिरजन चार-पांच फीट दूर जा गिरा और उसकी मौत हो गई।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.