Type Here to Get Search Results !

लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट घोटाले में ईडी की कार्रवाई, पूर्व चेयरमैन की 5.58 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त


जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष रमन बाला सुब्रमण्यम की अचल संपत्तियों और बैंक खातों में जमा धन सहित 5.58 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। यह कार्रवाई जालंधर ईडी ने पूर्व चेयरमैन रमन बाला के कार्यकाल में हुए घोटालों को लेकर की है।

आपको बता दें कि तीन महीने पहले मौजूदा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों ने ईडी को भेजे पत्र में लिखा था कि रमन बाला सुब्रमण्यम के कार्यकाल में एलडीपी स्कीम के तहत आवंटित प्लॉटों में धांधली की शिकायत की गई थी, जिसके बाद जांच की गई। मामले की जांच शुरू हुई। पहले पंजाब विजिलेंस ने मामले की जांच की और फिर तीन महीने पहले ईडी इस मामले में एक्शन मोड में आई।

ईडी जालंधर की ओर से जारी बयान में कहा गया कि लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के तत्कालीन अध्यक्ष रमन बाला की 5.58 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और बैंक बैलेंस को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है। कार्यकारी अधिकारी कुलजीत कौर और न्यू सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोसायटी सराभा नगर, लुधियाना के खिलाफ पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.