पंजाब के अमृतसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक युवक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने का प्रयास किया गया। अब यह मामला काफी गरमा गया है। इस घटना के बाद अब वाल्मीकि समाज ने 6 जगहों पर बंद का आह्वान किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब के 6 जिले जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा, नवांशहर, होशियारपुर और मोगा आज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहे।
जालंधर जिले के सभी सामाजिक संगठनों ने बंद का समर्थन किया है। मेडिकल और विश्वविद्यालय परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए सुविधाओं सहित अन्य आपातकालीन सुविधाएं चालू रहे। जालंधर में सबसे बड़ा प्रदर्शन भगवान वाल्मीकि महाराज चौक (ज्योति चौक), डा. बीआर ये अम्बेडकर चौक (नकोदर चौक) और श्री गुरु रविदास चौक पर आयोजित किए।
जालंधर में रविदास समुदाय के लोगों ने मंगलवार को जालंधर पूरी तरह बंद रखने का ऐलान किया। फगवाड़ा में भी बंद का आह्वान किया गया है। मूर्ति तोड़ने की कोशिश के बाद रविदास समुदाय में काफी गुस्सा है। रविदास समुदाय के नेताओं ने अमृतसर की घटना को निंदनीय बताया है और कहा है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा मोगा पूरी तरह बंद रहा और शहर में दलित समुदाय और वाल्मीकि समुदाय द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के बाद से मोगा में कोई दुकान नहीं खुली है।

