Type Here to Get Search Results !

निज्जर हत्याकांड: कनाडा की अदालत ने चारों आरोपियों को दी जमानत, 2023 में हुई थी सिख नेता की गोली मारकर हत्या


नेशनल डेस्क : कनाडा की एक अदालत ने सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में सभी चार आरोपियों को जमानत दे दी है। निज्जर की 2023 में हत्या कर दी गई थी। हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में चारों आरोपी भारतीय नागरिक हैं, करण बराड़, अमनदीप सिंह, कमलप्रीत सिंह और करणप्रीत सिंह पर प्रथम डिग्री हत्या और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

इस मामले की अगली सुनवाई 11 फरवरी को निर्धारित की गई है क्योंकि मामला ब्रिटिश कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट को भेज दिया गया है।

45 वर्षीय हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून, 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरी में गुरु नानक सिख गुरुद्वारा के बाहर हत्या कर दी गई, कनाडा सरकार ने इस हत्या के लिएभारत सरकार को दोषी ठहराया। इन आरोपों के कारण भारत सरकार की तीखी आलोचना हुई तथा राजनयिक संबंध निम्नतम स्तर पर पहुंच गये निज्जर की हत्या में करण बराड़ (22), कमलप्रीत सिंह (22) और करणप्रीत सिंह (28) आरोपी हैं। चूंकि इन तीनों के नाम K से शुरू होते हैं, इसलिए इन्हें K समूह कहा जा रहा है। ये सभी भारतीय हैं जो कनाडा के एडमोंटन में रह रहे थे। ये आरोपी 2021 में अस्थायी वीजा पर कनाडा पहुंचे थे। उनमें से कुछ के पास छात्र वीज़ा था लेकिन किसी ने कनाडा में पढ़ाई नहीं की थी। इन तीनों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है।


 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.