Type Here to Get Search Results !

लुधियाना में दिमागी परेशान महिला की मौत खुद को लगाई आग,कमरे में बंद बच्चों ने मचाया शोर तो हुआ खुलासा


लुधियाना   ( Rajan )  :-  पंजाब के लुधियाना में 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से मौत हो गई है। महिला कमरे के बाहर आंगन में सो रही थी। अचानक सुबह बच्चों ने उसे आग लगी देखा तो शोर मचाया। जब तक परिवार आग बुझा पाता तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। मृतक महिला की पहचान किरण के रूप में हुई है। किरण के पति राजू ने बताया कि उसके चार बेटियां है। देर रात वह गर्मी के कारण छत्त पर सोने चला गया। पत्नी कमरे के आंगन में सो गई। बेटियां कमरे में दरवाजा लाक करके सो गई।
सुबह जब आंगन से धुंए की बदबू सो रही बेटियों तक पहुंची तो उन्होंने आग की लपटें देखी। मां को आग लगी देख वह चिल्लाई। राजू ने कहा कि जब तक वह छत्त से उतर कर नीचे आया तब तक किरण 100 फीसदी जल  चुकी थी। राजू ने कहा कि किरण के साथ उसकी शादी करीब 22 साल पहले हुई थी। वह दिमागी रूप से परेशान रहती थी।कई बार तो वह अपनी बाद खुद खींचने लगती थी। आज सुबह उसने किन कारणों से खुद को आग लगाई पता नहीं। किरण के शव का पोस्टमाटर्म करवा शव का अंतिम संस्कार करवा दिया है। उधर, ढंडारी पुलिस चौकी की पुलिस मामले की जांच कर रही है।


 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.