Type Here to Get Search Results !

लुधियाना जेल के क्वाटर में बुर्जुग की हत्या का मामला 50 से अधिक पुलिस कर्मचारियों हुई पूछताछ,सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले


 लुधियाना  ( Rajan )  :- पंजाब के लुधियाना में ईंद की रात सेंट्रल जेल परिसर में एडीजीपी के क्लर्क के कमरे में घुस कर बदमाशों ने लूट की। उसके दादा को मार कर जला दिया। बदमाशों ने एक लाख रुपए से अधिक पैसे और सोने की अंगुठी लूटी। इस मामले में पुलिस ने 50 से अधिक पुलिस कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। जिस जगह क्लर्क अब्दूल गफ्फार का क्वाटर है उसके पास ही बाकी के पुलिस कर्मचारियों के भी कमरे है। बीते दिन पुलिस ने जेल परिसर के सीसीटीवी कैमरे भी चैक किए है। कुछ पुलिस कर्मचारियों को भी रिकार्ड खंगाला जा रहा है। हादसे के समय अब्दूल गफ्फार रिश्तेदारी में ईंद मनाने गया हुआ था। वह वापस आया तो उसने दादा जमालुदीन का शव औंधे मुंह कमरे में जल कर कोयला बना देखा। गेटों के एंट्री और एग्जिट पुआइंट भी किए चैक
CIA-2 की टीम इस मामले की जांच में जुटी है। हत्या करने के लिए हत्यारे जेल परिसर के बाहर से दाखिल हुए है या हत्या करके जेल से बाहर भागे है इसे भी चैक किया जा रहा है। जेल के एंट्री गेट और एग्जिट गेट भी पुलिस चैक कर रही है। जेल परिसर में हत्या होने अपने आप में सुरक्षा में खामी होना दर्शाता है। पुलिस जेल परिसर नजदीक बने क्वाटरों के आस-पास के डंप निकलवा रही है।


 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.