Type Here to Get Search Results !

लुधियाना में सैर कर रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर हुई मौत


लुधियाना में सैर कर रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर
जमीन पर सिर लगने से हुआ घायल, अस्पताल पहुंचा तो कानों से निकला खून, डाक्टरों दिया मृतक करार
लुधियाना के थाना हैबोवाल के इलाका सुजावाल एरिया में देर रात अपने दोस्त  राम गरीश के साथ सैर कर रहे व्यक्ति को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया। घायल अवस्था में देख उसके साथी ने तुरंत शोर मचाया। इलाका निवासी बलविंद्र सिंह घायल अवस्था में व्यक्ति को सिविल अस्पताल
लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत देख उसे मृतक करार दे दिया।

जानकारी देते हुए राम गरीश ने बताया कि मरने वाले सुरेश कुमार उनके साथ ही महावीर होम्स में रहते है।
रोजाना वह दोनो रात के समय खाना खाने के बाद सैर करते है। आज जब वह सैर करने निकते तो अचानक कुछ दूरी पर जाकर
शराब के नशे में बाइक पर सवार दो युवक आए। उनसे बाइक का सुंतलन संभला नहीं। 
अज्ञात व्यक्ति ने सुरेश कुमार को बाइक की चपेट में ले लिया। सिर के बल सुरेश गिर गए। जिसके बाद उन्हें कोई होश नहीं रही। 
इलाके के लोगों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। 
सुरेश अपने पीछे 2 बेटे और 1 बेटी को छोड़ गए है। इलाका पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
पुलिस मुताबिक इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि चैक करवा बाइक सवार युवकों को पकड़ लिया जाएगा।
फिलहाल शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द शव कर दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.