Type Here to Get Search Results !

लुधियाना में एक्साइज रेड के दौरान महिला की मौत


लुधियाना में एक्साइज रेड के दौरान महिला की मौत:परिवार का आरोप- शराब ठेकों के इंचार्ज ने दी धमकियां, दिल का दौरा पड़ा
लुधियाना के सिधवां बेट एरिया में शराब के ठेकों के इंचार्ज इंद्रजीत सिंह, कारिंदों और एक्साइज विभाग की टीम ने एक महिला के घर रेड की। रेड दौरान इंचार्ज इंद्रजीत सिंह ने उनके घर की तालाशी ली। इस बीच घर में रहती बुजुर्ग महिला की अचानक हालत नाजुक हो गई। उसे तुरंत सिधवां बेट में डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया।

थाना सिधवां बेट की पुलिस ने आरोपी इंद्रजीत सिंह, विजय सिंह उर्फ लड्‌डू, बंटी, कुलजीत सिंह गीतू, राजीव सिंह उर्फ बब्बू और जरनैल सिंह उर्फ निक्का के खिलाफ धारा 304-A IPC के तहत मामला दर्ज किया है।

मरने वाली बुजुर्ग पर अधिकारी लगा चुके शराब बेचने के आरोप
मृतक बुजुर्ग महिला के बेटे जोगिंद्र सिंह ने बताया कि वह तीन भाई और एक बहन हैं। सभी बहन-भाई अलग-अलग अपने परिवारों के साथ रहते हैं। उनकी बहन मनजीत कौर उर्फ राणों बाई मां के साथ अलग रहती है। शराब के ठेकों का इंचार्ज इंद्रजीत सिंह और उसके साथ कारिंदे व एक्साइज विभाग के लोग कई बार उसकी मां के घर में रेड कर चुके हैं। वह कई बार उसकी मां पर शराब बेचने के आरोप लगा चुके हैं।

शनिवार को इंचार्ज इंद्रजीत सिंह करिंदे कुलजीत सिंह, राजीव सिंह और जरनेल सिंह को साथ लाकर घर की तालाशी लेने लगा। उनके साथ विजय सिंह उर्फ लड्‌डू व कुछ अन्य लोग भी थे।

धमकियां देने के बाद बिगड़ी तबीयत
तालाशी लेने के समय उनकी माता करतारो बाई और बहन मनजीत कौर उर्फ राणो बाई घर में मौजूद थीं। जिसके बाद इंद्रजीत और उसके साथियों ने मां को धमकियां दी। इस कारण उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई और उसकी हालत नाजुक हो गई। इस बारे बहन ने उसे फोन कर पूरी जानकारी दी। बेसुध हालत में पड़ी मां करतारों को डॉक्टर के पास लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे ने कहा कि मां को दिल का दौरा पड़ा।\

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.