Type Here to Get Search Results !

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

 

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा द्वारा आज पिछले सत्र के बाद दिवंगत हुईं प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

16वीं पंजाब विधानसभा के 13वें सत्र की शुरुआत के अवसर पर सदन ने पूर्व डिप्टी स्पीकर, पूर्व मंत्री एवं वर्तमान मंत्री श्री मोहिंदर भगत के पिता श्री चुन्नी लाल भगत, पूर्व सांसद स. वरिंदर सिंह बाजवा, पूर्व विधायक स. रणजीत सिंह, प्रख्यात चिकित्सक डॉ. रतन लाल मित्तल, नशा विरोधी सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व खिलाड़ी स.परमिंदर सिंह झोटा, विधायक स. मनजीत सिंह बिलासपुर की माता श्रीमती विद्या कौर तथा संगरूर जिले में एक दुखद हादसे में जान गंवाने वाले आठ मजदूरों, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी, को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष स.कुलतार सिंह संधवां ने दिवंगत आत्माओं के जीवन एवं व्यक्तित्व के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी दी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.