Type Here to Get Search Results !

‘गैंगस्टरां ते वार’ का 279वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 543 स्थानों पर छापेमारी; 231 काबू

 

  • पुलिस टीमों ने 184 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई भी की
  • लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 के द्वारा गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से कर सकते हैं रिपोर्ट
  • ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 604वें दिन 296 नशा तस्कर 3.5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार

चंडीगढ़: गैंगस्टरों के विरुद्ध निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 279वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के चिह्नित और मैप किए गए 543 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू किए गए अभियान-‘गैंगस्टरां ते वार’- की शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी। राज्य के सभी जिलों की पुलिस टीमें, ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के समन्वय से पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

279वें दिन, पुलिस टीमों ने 231 व्यक्तियों को 2 हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 80,898 हो गई है।

इसके अतिरिक्त 184 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस कार्रवाई के दौरान सात भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

आम लोग, ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 के द्वारा वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं और अपराधों या आपराधिक गतिविधियों के बारे में सुराग भी दे सकते हैं।

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपना अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ 604वें दिन भी जारी रखा, आज 296 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 3.5 किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 120 किलो गांजा, 44 किलो भूकी, 1722 नशीली गोलियां और 13,850 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 603 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 88,285 तक पहुंच गई है। नशा छुड़ाऊ अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 32 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.