Type Here to Get Search Results !

गैंगस्टपरां ते वार का 264वां दिन: पंजाब पुलिस ने 572 स्थानों पर की छापेमारी; 222 काबू

 

— पुलिस टीमों ने 189 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की

— लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से गैंगस्टरों के बारे में दे सकते हैं जानकारी

— नशों के खिलाफ युद्ध के 589वें दिन 1.5 किलोग्राम हेरोइन सहित 175 नशा तस्कर काबू

चंडीगढ़: पंजाब में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 264वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 572 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई के रूप में ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 264वें दिन पुलिस टीमों ने तीन हथियारों सहित 222 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 77,756 हो गई है।

इसके अतिरिक्त, 189 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस कार्रवाई के दौरान चार भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी सूचना साझा कर सकते हैं।

इस दौरान, नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 589वें दिन भी जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने 175 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1.5 किलोग्राम हेरोइन, 10 किलोग्राम गांजा, 3 किलोग्राम भुक्की, 968 नशीली गोलियां और 7,300 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

इसके साथ ही, महज 589 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 84,428 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 40 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.