Type Here to Get Search Results !

Punjab School Time Change: पंजाब में स्कूलों के समय में बदलाव; 1 अक्टूबर से होगा लागू , जानें नई टाइमिंग

 

चंडीगढ़: पंजाब के सरकारी स्कूलों से जुड़ी अहम खबर है। बदलते मौसम को देखते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नए शेड्यूल के अनुसार, स्कूल सुबह 8:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 2:30 बजे बंद होंगे। यह नया समय पंजाब में प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 1 अक्टूबर से लागू होगा।

अभी स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लग रहे हैं। सरकार के इस फैसले के बाद, स्कूल खुलने और बंद होने के समय में आधे घंटे का बदलाव किया गया है। यह नया शेड्यूल 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक लागू रहेगा। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को नए समय का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.