Type Here to Get Search Results !

कल हुई बारिश की वजह से पंजाब में गर्मी से राहत, जानें आनेवाले दिनोम में राज्य में कैसा रहेगा मौसम

 

पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश से गर्मी से राहत मिली है। आज भी बारिश जारी रहने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। राज्य में अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री गिरकर सामान्य स्तर के करीब आ गया है। सबसे ज़्यादा तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया।

अब तक मानसून सीज़न में 34 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब के 22 ज़िलों में बारिश होने की संभावना है। पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर और मोहाली के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फ़िरोज़पुर, फ़रीदकोट, मोगा, लुधियाना, संगरूर और फ़तेहगढ़ साहिब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान फ़ाज़िल्का, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, बरनाला और मानसा में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

6 सितंबर तक पंजाब और चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश कुछ खास इलाकों तक ही सीमित रह सकती है। अभी मानसून ट्रफ़ राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड से होते हुए उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। उत्तरी हरियाणा के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन कमज़ोर पड़ गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.