Type Here to Get Search Results !

असम में 23 इलाके अब भी बाढ़ से प्रभावित; मरने वालों की संख्या बढ़कर 87 हुई

 

असम इस वक्त बाढ़ की चपेट में है। राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है। सात जिलों में 1.28 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

ताजा अपडेट में असम के शिवसागर जिले के नजीरा सब-डिवीजन में बाढ़ की स्थिति अब ज्यादातर इलाकों में काबू में है। हालांकि, 23 इलाके अब भी प्रभावित हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक, सीमावर्ती क्षेत्रों में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। नापालिकुटी इलाके में बड़े पैमाने पर जमीन का कटाव हुआ है।

जिला प्रशासन ने बताया कि लगातार बारिश और नगालैंड से आए पानी के कारण कई गांव जलमग्न हो गए थे। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अब राहत और बहाली का काम जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ से अब तक 26-27 लोगों की मौत हुई है, जबकि 4-5 लोग अब भी लापता हैं।

दूसरी ओर केरलम में 1 अगस्त से लगातार बारिश ने अब तक 25 लोगों की जान ले ली है, जबकि 4 लोग लापता हैं। लगातार बारिश और बाढ़ के कारण हजारों लोगों को घर छोड़ने पड़े हैं। केरलम सरकार के मुताबिक, 18 हजार से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है। सबसे ज्यादा प्रभावित पथनमथिट्टा, कोट्टायम और अलप्पुझा जिले हैं।

वहीं उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को देहरादून और बागेश्वर के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश और लैंडस्लाइड से देहरादून के कालसी-चकराता मार्ग समेत कई रास्तों पर यातायात प्रभावित है। 10 जिलों की 99 सड़कें बंद हैं। देहरादून और बागेश्वर में 12वीं तक के सभी स्कूलों में आज छुट्टी घोषित की गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.