Type Here to Get Search Results !

Gold-Silver rate Drop: लगातार दूसरे दिन टूटा सोने-चांदी का भाव, जानें आज कितनी है कीमत

 

बिजनेस डेस्कः मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में नरमी का रुख है। MCX पर 10 ग्राम सोना 978 रुपए टूटकर 1,45,939 रुपए पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी में 2714 रुपए की बड़ी गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,33,385 रुपए पर है।

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतें 150 रुपए टूटकर 1,50,650 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गईं। वहीं चांदी 5,000 रुपए के नुकसान में रही। वैश्विक स्तर पर सुस्ती के रुख और मजबूत डॉलर के कारण कारोबारियों ने कीमती धातुओं में अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे सर्राफा कीमतों में गिरावट आई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत पिछले सत्र में 1,50,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, चांदी की चार दिन की तेजी थम गई और यह शुक्रवार के 2,45,000 रुपए प्रति किलोग्राम के बंद भाव से 5,000 रुपए टूटकर 2,40,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। व्यापारियों ने कहा कि बाजार एक दायरे में रहा क्योंकि निवेशकों ने मजबूत डॉलर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति से जुड़ी उम्मीदों के बीच पश्चिम एशिया में बने भू-राजनीतिक जोखिमों के बीच संतुलन बनाया।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.