Type Here to Get Search Results !

खाकी का खौफ नहीं! अरावली में टिन शेड हटाने पहुंचे फॉरेस्ट अफसरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पिता-पुत्र पर केस दर्ज

 

फरीदाबाद: सूरजकुंड थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव स्थित अरावली के संरक्षित वन क्षेत्र में बुधवार को अवैध निर्माण रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वन विभाग के अधिकारियों के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। उनकी वर्दी फाड़ दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद सूरजकुंड थाना पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बुधवार को वन दरोगा राजेश और सुरेंद्रपाल नियमित गश्त के दौरान अनंगपुर के डोमका मोहल्ला पहुंचे। यहां अधिसूचित वन क्षेत्र में टिन शेड का निर्माण कराया जा रहा था। अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। निर्माण स्थल पर मौजूद युवक के पिता गजराज वहां पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों से बहस शुरू कर दी और निर्माण कार्य जारी रखने की बात कही। इसके बाद हुए विवाद में दोनों से मारपीट की गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.