Type Here to Get Search Results !

15 July Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक कर लें नई रेट लिस्ट

 

Petrol Diesel Rates 15 July : देश की सरकारी तेल कंपनियों ने हर दिन की तरह आज (15 जुलाई 2026) सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि आज भी राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय बाजार में दाम पूरी तरह स्थिर बने हुए हैं।

यदि आप भी आज गाड़ी लेकर बाहर निकल रहे हैं या पेट्रोल पंप जाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार अपने शहर के लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें। बता दें कि भारत के चार बड़े महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में आज ईंधन की कीमतों में बदलाव जारी किए गए हैं जोकि इस प्रकार हैं :

शहर, पेट्रोल (प्रति लीटर), डीजल (प्रति लीटर)
दिल्ली, ₹102.12, ₹95.20
मुंबई, ₹111.21, ₹97.83
कोलकाता, ₹113.51, ₹99.82
चेन्नई, ₹107.77, ₹99.55

 

महानगरों के अलावा देश के अन्य प्रमुख राज्यों की राजधानियों और बड़े शहरों में भी कीमतें स्थिर हैं।

यह भी पढ़ें: Weather Forecast: जानें क्या दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

सबसे पहले बात करेंगे पटना के बिहार की जहां आज पेट्रोल ₹113.35 प्रति लीटर और डीजल ₹99.36 प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। वहीं दूसरी तरफ गुजरात के अहमदाबाद में पेट्रोल की कीमत ₹101.70 और डीजल का दाम ₹97.84 प्रति लीटर है।

 

वहीं तेलंगाना के हैदराबाद में ईंधन के दाम काफी ऊंचे स्तर पर हैं। यहां आज पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर पर स्थिर है। लद्दाख के लेह में आज पेट्रोल का भाव ₹109.81 और डीजल ₹97.92 प्रति लीटर मिल रहा है। नागालैंड की राजधानी कोहिमा में ग्राहकों को 1 लीटर पेट्रोल के लिए ₹104.39 और डीजल के लिए ₹95.91 चुकाने पड़ रहे हैं।

जानें हर शहर में क्यों अलग होती हैं कीमतें?

कई बार लोग यह सवाल उठाते हैं कि जब देश एक है तो हर शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट अलग क्यों होता है? दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा लगाए जाने वाले एक्साइज टैक्स के अलावा हर राज्य सरकार अपनी सुविधा के अनुसार ईंधन पर वैट (VAT – वैल्यू ऐडेड टैक्स) और लोकल बॉडी टैक्स (स्थानीय कर) वसूलती है। इसके साथ ही रिफाइनरी से पेट्रोल पंप तक तेल पहुंचाने का मालभाड़ा (Transport Cost) भी हर जगह अलग होता है। यही कारण है कि दिल्ली के मुकाबले मुंबई या पटना में तेल महंगा मिलता है।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.