Type Here to Get Search Results !

Breaking: सुक्खा काहलवां के राइट हैंड की ताबड़तोड़ गोलियां से ह/त्या, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

 

पंजाब डेस्क: पंजाब में एक बार फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलने की वारदात सामने आई है। गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के राइट हैंड गोपी पर फायरिंग की गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम आज (शुक्रवार) सुबह कपूरथला में दिया गया। जहां पर गोपी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके उसे मौत के घाट उतार दिया गया। फायरिंग के दौरान इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

सामने से आकर की फायरिंग
मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र जसबीर सिंह निवासी जैरामपुर थाना सुभानपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी कार में सवार होकर आए और उन्हेंने एवन पैलेस के पास गोपी पर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोपी अपने कार में ड्राइवर वाली सीट पर बैठा था। इस दौरान हमलावर अपनी कार में सवार होकर आए को सामने से फायरिंग कर दी।

काहलवां हत्याकांड का था अंतिम गवाह
गौरतलब है कि, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का राइट हैंड था और काहलवां हत्याकांड का अंतिम गवाह भी था। वहीं आपको बता दें कि इस केस में अन्य गवाह मुकर चुके थे लेकिन गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी नहीं मुकरा था।

वहीं जानकारी मिली है कि, इस हत्याकांड की जिम्मेदारी डोनी बल न ली है। फिलहाल गोपी के शव को सिविल अस्पताल कपूरथला के मोर्चरी में रखा दिया है।– खबर अपडेट की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.