Type Here to Get Search Results !

CBSE 10th Result: 17 अप्रैल के बाद कभी भी जारी हो सकते हैं नतीजे, पढ़ें पूरी Detail

 

लुधियाना (विक्की) : सी.बी.एस.ई. बोर्ड के 10वीं कक्षा के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षा परिणाम 17 अप्रैल के बाद किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं। बोर्ड के विभिन्न रीज़न के बीच रिजल्ट को लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है।

सी.बी.एस.ई. ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे इंटरनल असैसमैंट के अंक 17 अप्रैल तक पोर्टल पर अपलोड कर दें। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही रिजल्ट का बटन कभी भी दबाया जा सकता है। हालांकि 12वीं के परिणाम अभी मई के दूसरे हफ्ते में ही आने की संभावना है। क्योंकि अभी कई सब्जैक्ट के पेपर चैक होने पैंडिंग हैं। 10वीं के रिजल्ट को लेकर डिजिलॉकर पर एक बड़ा अपडेट आया है, जिसके अनुसार नतीजे जल्द ही जारी होने वाले हैं। जिन विद्यार्थियों की अपार आई.डी. सी.बी.एस.ई. रिकॉर्ड्स से लिंक है, वे डिजिलॉकर के इश्यूड डॉक्यूमैंट सैक्शन में अपना रिजल्ट देख पाएंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने आधार कार्ड नंबर से लॉगिन करना होगा। जिनके पास अपार आई.डी. नहीं है, उन्हें अपना अकाऊंट बनाना होगा।

समय से पहले क्यों आ रहे हैं नतीजे?
इस साल रिजल्ट जल्दी जारी होने का मुख्य कारण सी.बी.एस.ई. का नया दो-चरण परीक्षा मॉडल है। सैशन-1 के नतीजों के बाद, जो विद्यार्थी अपने नंबरों से खुश नहीं होंगे, उन्हें 15 मई से होने वाले सैशन-2 में सुधार का मौका मिलेगा। छात्र अधिकतम 3 विषयों में दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। इसी कारण बोर्ड पर रिजल्ट जल्द घोषित करने का दबाव है ताकि विद्यार्थियों को तैयारी का समय मिल सके।

25 लाख विद्यार्थियों की किस्मत का फैसला
इस साल 10वीं कक्षा के लगभग 25 लाख विद्यार्थी अपने स्कोर कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को ही संपन्न हो गई थीं और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी पूरा हो चुका है।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.