Type Here to Get Search Results !

लुधियाना के पूर्व डिप्टी मेयर श्याम सुंदर मल्होत्रा का फोन हैक, लोगों से की अपील

 

लुधियाना : लुधियाना के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर श्याम सुंदर मल्होत्रा जो कि 6 बार के पार्षद हैं से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार वह कानपुर में है और उनका मोबाइल फोन किसी ने हैक कर लिया है। इस दौरान व्हाट्सएप के जरिए उनके पहचान वालों से पैसों की मांग की जा रही है।

इसे लेकर श्याम सुंदर मल्होत्रा ने लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही अपील की है कि अगर कोई भी उनके नाम से पैसों की मांग करता है तो ऐसे मैसेज को इग्नोर किया जाए। उन्होंने बताया कि उनका फोन हैक कर लिया गया है और हैकरों द्वारा ऐसे मैसेज भेजे जा रहे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.