Type Here to Get Search Results !

AAP के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान पर BJP का प्रहार, अश्वनी शर्मा बोले- सब दिखावा

 

पंजाब डेस्क : पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान केवल दिखावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमृतसर में 4 किलो हेरोइन के साथ AAP से जुड़े एक सरपंच की गिरफ्तारी इस बात का ताजा उदाहरण है। शर्मा ने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले ही एक अन्य सरपंच को 17 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया था।

अश्वनी शर्मा ने आगे आरोप लगाया कि इन मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी और न ही आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा, क्योंकि इस अवैध कमाई का हिस्सा पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली में बैठे केजरीवाल के घर तक पहुंचता है। उन्होंने आगे कहा कि अब यह साफ हो चुका है कि पंजाब को नशामुक्त बनाने का दावा करने वाले AAP नेता खुद ही ड्रग रैकेट में शामिल हैं! उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.