प्रगतिशील मॉडल में बढ़ा जनता का विश्वास
यह फैसला ‘आप’ के जन-हितैषी शासन और प्रगतिशील बदलाव के मॉडल में पंजाब के अटूट विश्वास को दशार्ता है। आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने पार्टी दफ्तर में मंत्रियों, विधायकों और कार्यकतार्ओं के साथ जीत का जश्न मनाते हुए कहा, “पंजाब के लोगों ने एक बार फिर कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल को नकार दिया है। कांग्रेसी नेताओं ने सत्ता में न होने के बावजूद अहंकारी बयान दिए और पंजाबियों की चेतना को चुनौती दी। लोगों ने कांग्रेस की बार-बार की जा रही समाज विरोधी और असंवेदनशील टिप्पणियों के खिलाफ अपने गुस्से के कारण ऐतिहासिक जनादेश के साथ जवाब दिया।
सभी उपचुनाव में आप ने जीत हासिल की
‘आप’ की सभी उपचुनावों में जीत, लुधियाना पश्चिम (शहरी सीट), जालंधर पश्चिम (दलित बहुल सीट) और तरनतारन (ग्रामीण और पंथक सीट) ने साबित कर दिया है कि ‘आप’ हर क्षेत्र और समुदाय की पहली पसंद है।
कांग्रेस और भाजपा ने लिया झूठ का सहारा
पंजाब आप अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (‘आप’ के तरनतारन उपचुनाव प्रभारी), हरदीप सिंह मुंडियां और बरिंदर गोयल के साथ मिलकर विरोधियों को कड़ा संदेश दिया।अमन अरोड़ा ने कहा यह भारी जीत पिछले साढ़े तीन सालों में मान सरकार द्वारा किए गए कामों पर तरनतारन के लोगों की सीधी मुहर है। कांग्रेस और भाजपा, जो महीनों से झूठा प्रचार कर रही थीं, उनकी जमानत जब्त हो गई, जिससे साबित होता है कि पंजाबियों ने उन्हें पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

