पंजाब पर बन रहा निवेशकों का विश्वास
इस दौरान संजीव अरोड़ा ने बताया कि पंजाब में बन रहा अनुकूल और प्रोत्साहित करने वाला औद्योगिक माहौल निवेशकों का विश्वास लगातार बढ़ा रहा है। इसके परिणामस्वरूप अब तक हुए निवेश से 5 लाख से अधिक नए रोजगार अवसर पैदा हुए हैं, जो राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
राज्य के समग्र विकास के लिए काम कर रही सरकार
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उद्योगों के साथ मिलकर राज्य के समग्र विकास की दिशा में कार्य कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से सामने आ रहे हैं। मंत्री ने बताया कि पद संभालने के बाद उन्होंने जालंधर, अमृतसर, मोहाली, बठिंडा और लुधियाना में रोडशो आयोजित कर उद्योगों की आवश्यकताओं और संभावनाओं का विस्तृत अध्ययन किया, ताकि ठोस कदम योजनाबद्ध तरीके से लागू किए जा सकें। बैठक के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर उन्नयन, सब्सिडी, जीएसटी, ग्रीन एनर्जी, राइट टू बिजनेस एक्ट सहित कई अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

