लोगों को नशे के चंगुल से बाहर निकाला जा रहा
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि नशे से प्रभावित परिवारों की सामाजिक, आर्थिक और मनोवैज्ञानिक सहायता के लिए पंजाब सरकार एक अलग समर्थन मॉडल लागू कर रही है। इसमें काउंसलिंग, रोजगार-आधारित प्रशिक्षण, पुनर्वास और सामाजिक पुनसंर्योजन जैसी सेवाओं को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि प्रभावित व्यक्ति नई शुरूआत कर सके। बैठक के दौरान वर्ष 2025-26 के लिए नशा-मुक्ति योजना के तहत 49.96 करोड़ रुपए के स्टेट एक्शन प्लान को मंजूरी दी गई। इसके अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, तकनीकी शिक्षा और लोक संपर्क विभागों के माध्यम से जागरूकता, इलाज, डी-एडिक्शन सेवाओं और क्षमता निर्माण को और तेज किया जाएगा।
प्रशासन को दिए सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश
अंत में, मंत्री ने सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि नशा-मुक्त पंजाब हमारा साझा लक्ष्य है — सभी विभाग कार्य योजना को समयबद्ध और तत्परता से जमीन पर लागू करें। इस बैठक में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास प्रताप, निदेशक शेना अग्रवाल, नशा-विरोधी टास्क फोर्स के आईजी अक्शदीप सिंह औलख, जेल विभाग के आईजी आरके अरोड़ा आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

