Type Here to Get Search Results !

पंजाबियों, आज दोपहर 12 से 2 बजे तक बाहर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर


चंडीगढ़ः सरकारी बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, आज पनबस और पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों द्वारा 2 घंटे बसों का चक्का जाम कर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार पनबस और पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों ने वेतन में हो रही देरी को लेकर कड़ा रोष जताया है। कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि यदि जल्द ही बकाया वेतन जारी नहीं किया गया, तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इसी कारण आज दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक काम ठप रखकर विरोध जताया। उनका कहना है कि कई महीनों से वेतन समय पर नहीं मिल रहा, जिसके कारण परिवार चलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने तुरंत वेतन जारी करने के ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में हड़ताल को और तेज किया जाएगा। इससे प्रदेशभर में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.