Type Here to Get Search Results !

Punjab News : लैंड पूलिंग स्कीम जनविरोधी, कांग्रेस इसे रद्द करेगी : चन्नी

Punjab News , चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व सीएम चरनजीत सिंह चन्नी ने पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग स्कीम का विरोध करते हुए इसे जन विरोधी बताया है। चन्नी ने मौजूदा सरकार द्वारा लाई जा रही लैंड पूलिंग पॉलिसी को पंजाब के किसानों के खिलाफ एक बड़ी साजिश बताया है। चन्नी ने कहा कि उन्होंने कहा कि हम सरकार को इस चीज में कामयाब नहीं होने देंगे। अगर सरकार किसी स्तर तक इसमें कामयाब भी हो जाती है, और परमात्मा मौका दे कि कांग्रेस पार्टी की सरकार आए, तो हम इसे रद्द कर देंगे।

पंजाब एक खेती प्रधान राज्य

चन्नी ने कहा कि, आज तक इतनी बड़ी संख्या में कभी जमीन एक्वायर नहीं हुई है। हमारा खेती प्रधान सूबा है, अगर खेती प्रधान सूबे में खेती योग्य जमीन ही नहीं रहेगी तो क्या फायदा रह जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की आर्थिक स्थिति खराब है। चन्नी ने कहा कि सरकार का खजाना खाली है। केंद्र सरकार से चल रहे मतभेद के चलते आम आदमी पार्टी सरकार पंजाब के लिए कोई विशेष ग्रांट केंद्र सरकार से नहीं ले पा रही है। चन्नी ने कहा कि सरकार नई नीति को लागू करके किसानों की जमीन पर अरबों रुपए का लोन लेकर फिर वह पैसा बांटकर अगली बार सरकार बनाने की तैयारी कर रही है।

सरकार हर मोर्चे पर हो रही विफल

चन्नी ने आरोप लगाया की प्रदेश के सीएम पंजाब में नशे के पीछे पिछली सरकारों को दोषी करार दे रहे हैं। जबकि पिछले तीन साल में पंजाब में वे कितनी मात्रा में नशे को रोक पाए यह पब्लिक को बताएं। चन्नी ने कहा कि मान कह रहे हैं कि उन्होंने नशा तस्करों की सप्लाई चेन ध्वस्त कर दी है लेकिन यदि सप्लाई चेन ध्वस्त हो चुकी है तो हर रोज इतनी मात्रा में नशा कैसे पकड़ा जा रहा है।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.