Type Here to Get Search Results !

Punjab Breaking News : पंजाब रोडवेज कर्मियों ने दी चक्का जाम की चेतावनी

Punjab Breaking News , चंडीगढ़। पंजाब रोडवेज कर्मियों ने एक बार फिर से प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि यदि निकट भविष्य में उनकी मांगों को सरकार ने पूरा न किया तो रोडवेज यूनियन प्रदेश में चक्का जाम करेंगी। इस प्रदर्शन में पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कांट्रेक्ट वर्करों यूनियन भाग लेंगी और हड़ताल की वजह से लोगों को होने वाली परेशानी के लिए सरकार जिम्मेदार होगी।

कई बार की बातचीत के बाद भी परिणाम शून्य

कर्मचारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री से कई बार बातचीत हो चुकी है और उन्होंने खुद मांगें मानने का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही बसें बंद होंने,नए कांट्रेक्ट वर्करों की भर्ती बंद हो, पुराने कांट्रेक्ट कर्मचारियों को पक्का किया जाए सहित अन्य मुख्य मांगे है। कर्मचारियों ने कहा कि अब सरकार के झूठे वादों से तंग आ चुके हैं और अब आर-पार की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है।यूनियन नेताओं ने कहा कि उन्होंने कई बार धरना प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपे, लेकिन सरकार ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया।

उन्होंने कहा कि अब अगर सरकार ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो आने वाले समय में पनबस, पीआरटीसी और रोडवेज के सभी कांट्रेक्ट कर्मचारी पंजाब भर में बसों का संचालन बंद कर देंगे, जिससे पूरे राज्य में परिवहन व्यवस्था ठप हो जाएगी। यूनियन ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा अगर पंजाब के मुख्यमंत्री वास्तव में कर्मचारियों की चिंता करते हैं, तो उन्हें अपनी कही हुई बातों को धरातल पर लाना चाहिए। कई बार मीटिंग करके सिर्फ आश्वासन देने से कुछ नहीं होगा। अब कर्मचारी काम नहीं, परिणाम देखना चाहते हैं।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.