Type Here to Get Search Results !

Moga Crime News : मोगा में लिव इन में रह रहे जोड़े ने किया सुसाइड

Moga Crime News , मोगा : मोगा में लिव इन में रह रहे प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक जोड़े में महिला शादीशुदा थी और वह दो बच्चों की मां थी। जबकि युवक अभी अविवाहित था। महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपने पति से तलाक ले लिया था और अब दोनों एक साथ रह रहे थे। दोनों ने आत्महत्या क्यों की इस बात की जांच पुलिस कर रही है। हालांकि दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है जिससे आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि आखिर दोनों ने यह कदम क्यों उठाया।

रजवाहा के साथ गुजरती पटरी पर मिले दोनों

मोगा के गांव चड़िक में गिल रजवाहा नहर से साथ गुजरती पटरी पर युवक और महिला ने कीटनाशक दवा निगल ली। वहां से गुजर रहे गांव के सरपंच ने दोनों को बेसुध हालत में देखा और तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय जसविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो चड़िक गांव का निवासी था और दर्जी का काम करता था। वह अविवाहित था। वहीं महिला की पहचान जस्सू जस्सी के रूप में हुई है। उसकी शादी कई साल पहले चड़िक गांव में हुई थी। महिला के एक बेटा और एक बेटी है।

बताया जा रहा है कि करीब दो-ढाई साल पहले महिला और जसविंदर के बीच प्रेम संबंध बन गए थे, जिसके चलते उसका अपने पति से तलाक हो गया था। तलाक के बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। वीरवार को महिला अपने प्रेमी जसविंदर से मिलने ससुराल गांव चड़िक आई थी। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर गिल रजवाहा नहर की ओर गए और वहीं कीटनाशक निगल लिया।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.