Type Here to Get Search Results !

Chandigarh Crime News : पुलिस ने 21 किलोग्राम हेरोइन बरामद की

Chandigarh Crime News , चंडीगढ़ : नशा व नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने पूरे प्रदेश में छापेमारी जारी रखी। इस दौरान कुल 414 जगहों पर रेड की गई। जिसके चलते राज्य भर में 69 ऐफआईआरज दर्ज करके 103 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया गया है। इसके साथ, 146 दिनों में गिरफ़्तार किये गए कुल नशों के तस्करों की संख्या 23, 377 हो गई है। इस छापेमारी के दौरान गिरफ़्तार किये गए नशा तस्करों के कब्जे में से 21.17 किलोग्राम हेरोइन, 1 किलो अफीम, 8859 नशीली गोलियां/ कैपसूल/ टीके और 1.62 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है।

पांच सदस्यीय सब कमेटी कर रही निगरानी

यह आपरेशन डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय चलाया गया। जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुलिस कमीशनरों, डिप्टी कमीशनरों और सीनियर पुलिस सुपरडैंट को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा गया है। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का भी गठन किया है।

1300 से अधिक कर्मियों ने लिया भाग

स्पेशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 86 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की है। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 453 शक्की व्यक्तियों की जांच भी की है।

स्पेशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में से नशे के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति – इनफोरसमैंट, डी- एडिकशन और प्रीवेन्शन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने डी-एडिकशन के हिस्से के तौर पर आज 81 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया है।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.