Type Here to Get Search Results !

Amritsar Crime News : अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से आई हथियारों की खेप पकड़ी


Amritsar Crime News , अमृतसर : अमृतसर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार से आई हथियारों की खेप के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ज्ञात रहे कि एक दिन पहले भी अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आईएसआई के पांच एजेंट को हथियारों सहित गिरफ्तार किया था।

इस संबंधी जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने मंगलवार को जानकारी दी कि काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम ने एक इंटेलिजेंस आधारित आॅपरेशन के तहत इस क्रॉस-बॉर्डर आर्म्स स्मगलिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है और इसमें शामिल एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया है।

अपराधियों तक पहुंचाने थे हथियार

डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी ने भारत-पाक सीमा के पास से हथियारों की यह खेप उठाई थी और इन्हें आगे आपराधिक तत्वों को सौंपने के लिए रवाना हुआ था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे धर दबोचा। आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्कर के निर्देश पर काम कर रहा था। बरामद हथियार अपराधियों और गैंगस्टरों को सौंपे जाने थे। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से कुल 5 पिस्टल बरामद किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में नशा और आतंक के गठजोड़ को तोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम किसी भी ऐसे तत्व को बख्शने वाले नहीं हैं जो पंजाब की अमन-चैन को बिगाड़ने की कोशिश करता है।

गत दिवस भी आईएसआई के पांच एजेंट किए थे गिरफ्तार

पुलिस ने पांच हथियार तस्कर गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए सभी आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहे थे। इन तस्करों के नाम जोबन सिंह, गोरा सिंह, शानशेन, सनी और जसप्रीत है। यह सभी आरोपी अमृतसर के ही रहने वाले हैं। तस्करों से पुलिस ने अत्याधुनिक हथियारों और ड्रग मनी बरामद की है। आरोपियों के कब्जे से एके सैगा 308 असॉल्ट राइफल और दो मैगजीन, दो ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल और चार मैगजीन, एके राइफल के 90 जिंदा कारतूस, 10 जिंदा कारतूस (9 एमएम), 7.50 लाख की ड्रग मनी, एक कार और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.