Type Here to Get Search Results !

Punjab Update News : दिल्ली इंदिरा भवन की कठपुतली है पंजाब कांग्रेस : आप


Punjab Update News , लुधियाना। लुधियाना पश्चिमी विधानसभा उपचुनाव को लेकर पंजाब की राजनीति पूरी तरह से गर्माई हुई है। एक तरफ जहां सभी चुनावी पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगा रही हैं वहीं एक दूसरी पर निशाना साधते हुए तंज कस रहीं हैं। ऐसा ही तंज पंजाब आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर कसते हुए कहा है कि पंजाब कांग्रेस पूरी तरह से दिल्ली से चल रही है।

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के पार्टी हाईकमान द्वारा स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी करने वाले बयान पर आम आदमी पार्टी ने तीखा हमला बोला है। आप नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शुरू से ही हाईकमान का कल्चर रहा है, लेकिन उसके नेता आम आदमी पार्टी पर दिल्ली से पार्टी चलने के झूठे आरोप लगाते रहते हैं। लेकिन आज यह साबित हो गया है कि दिल्ली से कौन पार्टी चल रही है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को स्टार प्रचारक नियुक्त करने की भी आजादी नहीं

आप नेताओं ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या पंजाब कांग्रेस के प्रधान को इतनी भी आजादी नहीं है कि वह अपना स्टार प्रचारक नियुक्त कर सके? उन्होंने कहा कि दरअसल पंजाब कांग्रेस इटली और दिल्ली के इंदिरा भवन की कठपुतली है। वह अपने हाईकमान के आगे बेबस और लाचार है। आप नेताओं ने इस मामले पर सख्त प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस पार्टी को सलाह दी कि दूसरों पर उंगली उठाने से पहले खुद के घर में झांकें। कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहाकि कल्पना कीजिए कि आप पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और लुधियाना पश्चिम में आपके उम्मीदवार के लिए कौन प्रचार करेगा, इस पर आपका कोई नियंत्रण नहीं है।

कांग्रेस प्रधान स्वीकार कर चुके स्टार प्रचारक दिल्ली से नियुक्त हुए

राजा वड़िंग ने यही बात स्वीकार की है कि स्टार प्रचारकों की सूची हाई कमान द्वारा तय की गई थी। जब हम एक टीम के रूप में काम करते हैं, तो कांग्रेस इसे ‘हस्तक्षेप’ कहती है। लेकिन जब वे खुद आंख मूंदकर अपने हाई कमांड का अनुसरण करते हैं, तो वे इसे ‘अनुशासन’ कहते हैं? अगली बार जब वे हम पर उंगली उठाएं, तो उन्हें याद दिलाएं कि वास्तव में कौन अपना फैसला खुद नहीं कर सकता। कैबिनेट मंत्री वरिंदर गोयल ने कहा कि राजा वड़िंग ने कहा है कि लुधियाना पश्चिम चुनाव प्रचार के लिए प्रचारकों की सूची दिल्ली हाईकमान ने जारी की है। क्या दिल्ली वाले राजा वड़िंग को कठपुतली की तरह नचा रहे हैं? क्या पंजाब कांग्रेस दिल्ली के इंदिरा भवन के इशारे पर चल रही है?

#PunjabUpdateNews #दिल्ली #इंदिरा #भवन #कठपुतली #पंजाब #कांग्रेस #आप #PunjabPolitics #CurrentAffairs #PoliticalNews #PunjabCongress #DelhiPolitics #PuppetMaster #AamAadmiParty #IndianPolitics #BreakingNews #NewsUpdate #PunjabDialogue #TimeForChange
 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.