Type Here to Get Search Results !

Punjab News : राज्य की सड़कों का होगा कायाकल्प: ईटीओ

 

Punjab News , चंडीगढ़ : पंजाब की वर्तमान सरकार प्रदेश के समूचे विकास के लिए लगातार प्रयत्नशील है। यही कारण है कि लोक कल्याण की योजनाओं का हर दिन शुभारंभ हो रहा है और उनकी आधारशीला रखी जा रही है। यह जानकारी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने एक प्रेम विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य के निवासियों को बेहतरीन सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लगातार प्रयासरत है। उक्त जानकारी आज यहाँ एक प्रेस बयान के माध्यम से पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि आज 1 जून 2025 को राज्य में 21.53 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है।

#PunjabNews  #RoadImprovement #InfrastructureDevelopment #PunjabUpdate #GovernmentProjects #PublicWelfare #RoadSafety #TrafficManagement #UrbanDevelopment #StateRoads #PunjabGovernment #CitizenServices #SmartTransport #TransformingPunjab #DevelopmentInitiatives #SustainableTransport

कैबिनेट मंत्री ने इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जिला अमृतसर के अंतर्गत मेहता रोड पर स्थित गेहरी मंडी, जबोवाल, डेहरीवाल महसमनगर सड़क का 17.65 करोड़ रुपए की लागत से नया निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इस सड़क की कुल लंबाई 20.80 किलोमीटर है और यह कार्य संबंधित ठेकेदार को आवंटित किया जा चुका है। इस कार्य को 6 महीने की समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस सड़क के निर्माण से यहां के निवासियों को यातायात में काफी राहत मिलेगी।

इन सड़कों का भी कार्य शुरू कराया गया

हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि इसी तरह विधानसभा हलका भोआ के अंतर्गत 3.58 करोड़ रुपए की लागत से 6.5 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण पर 3.58 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिससे इसे 18 फीट चौड़ा भी किया जाएगा। इससे इस क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन सड़क सुविधाएं मिलेंगी। इस सड़क के बनने से गांव शेरपुर, पंजोड़, फुलप्यारा, सुजानपुर आदि के निवासियों को बहुत लाभ मिलेगा।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.